सबसे कम उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बने वैभव सूर्यवंशी

Sports July 5, 2026 By Praveen Sharma
News Image

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखते ही नया इतिहास रच दिया। महज 15 साल और 99 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले वैभव अब भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के साथ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 16 साल और 205 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। इतना ही नहीं, वैभव ने महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा का सबसे कम उम्र में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी, जिसके बाद भावुक होकर उनकी आंखें नम हो गईं।

Advertisement

हालांकि, अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में वैभव बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने 10 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 14 रन बनाए, लेकिन इंग्लैंड के स्पिनर विल जैक्स ने उन्हें आउट कर दिया। पवेलियन लौटते समय भी उनकी भावुक प्रतिक्रिया कैमरे में कैद हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हाल के महीनों में वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें इंडिया-ए टीम और अब भारतीय सीनियर टीम में खेलने का अवसर मिला।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Sports
एस. श्रीसंत को बड़ी राहत, केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने तीन साल का प्रतिबंध लिया वापस

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत को बड़ी राहत मिली है। केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) ने उन पर लगाया गया तीन साल का प्रतिबंध वापस ल...

News image
Sports
आयरलैंड ने रचा इतिहास, भारत को 1 रन से हराकर 2-0 से जीती टी20 सीरीज

भारत और आयरलैंड के बीच खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में बेहद रोमांचक रहा। आखिरी गेंद तक चल...

News image
Sports
आयरलैंड ने रचा इतिहास, भारत को 1 रन से हराकर टी20 सीरीज में किया 2-0 से क्लीन स्वीप

टी20 विश्व चैंपियन भारत को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। बेलफास्ट में खेले गए दूसरे मुकाबले में आयरलै...

News image
Sports
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की अग्निपरीक्षा, जीत से खुल सकता है सेमीफाइनल का रास्ता

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-ए का मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। रविवार को लॉर्ड्स में होने वाला भारत और ऑस्ट्रेलिया का ...

News image
Sports
विम्बलडन 2026: जोकोविच पर टिकी निगाहें, खिताब की राह में कड़ी चुनौती

29 जून से शुरू हो रहे विम्बलडन 2026 में एक बार फिर सभी की नजरें सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पर होंगी। पुरुष एकल स्पर्धा में उतर र...

News image
Sports
भारत को बड़ा झटका, चोट के कारण आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज से बाहर हुए नीतीश कुमार रेड्डी

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट के कारण दोनों सी...