भीषण गर्मी में शिवलोक अपार्टमेंट के निवासियों ने लगाया छबील सेवा शिविर

Dwarka June 21, 2026 By Bharat Bhushan Malviya
News Image

जून की तपती गर्मी में जहां बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है, वहीं द्वारका सेक्टर-6 स्थित शिवलोक अपार्टमेंट्स के निवासियों ने मानवता और सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया। हर वर्ष की तरह इस बार भी सोसायटी के निवासियों ने स्वेच्छा से एक छबील सेवा शिविर का आयोजन किया।

Advertisement

यह छबील शिविर सोसायटी के मुख्य द्वार के सामने लगाया गया, जहां राहगीरों को ठंडा शरबत और बिस्कुट वितरित किए गए, ताकि भीषण गर्मी में उन्हें कुछ राहत मिल सके। राह से गुजरने वाले लोगों ने इस सेवा भाव की सराहना की और समाज के इस प्रयास के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement

इस सेवा कार्य में शिवलोक अपार्टमेंट्स के निवासियों के अलावा पड़ोसी दयानंद सोसायटी के अध्यक्ष और सचिव श्री गोयल व अन्य सदस्य, हैनिमैन सोसायटी के अध्यक्ष श्री अमन शर्मा, नगर निगम पार्षद गोपाल बिष्ट के पुत्र श्री प्रशांत सहरावत, गुरु अपार्टमेंट्स से आर.के. मल्होत्रा तथा योग गुरु मनमोहन गुप्ता भी उपस्थित रहे और इस सेवा कार्य में भागीदारी निभाई।

Advertisement

यह छबील सेवा 14 जून 2026, रविवार को सुबह 10:30 बजे शुरू हुई और दोपहर 1:00 बजे तक जारी रही। इस दौरान करीब 2500 से अधिक लोगों को शरबत और बिस्कुट वितरित किए गए, जिससे उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिली।

Advertisement

शिवलोक अपार्टमेंट्स के निवासियों ने कहा कि समाज सेवा और मानवता की भावना ही ऐसे आयोजनों का मूल उद्देश्य है, और आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्य जारी रहेंगे।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Dwarka
द्वारका की यातायात समस्याओं को लेकर क्लासिक अपार्टमेंट के अध्यक्ष ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर से की मुलाकात

द्वारका सेक्टर-22 स्थित क्लासिक अपार्टमेंट के अध्यक्ष जे. बी. कौशिक ने द्वारका सर्कल के नवनियुक्त ट्रैफिक इंस्पेक्टर राम सिंह से मुलाकात कर क्षेत्र...

News image
Dwarka
विश्वास फाउंडेशन ने वृद्धाश्रम में जरूरतमंदों की सेवा कर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए विश्वास फाउंडेशन, जो विश्वास मेडिटेशन सेंटर की सामाजिक शाखा है, ने 15 जून को द्वारका मोड़, दक...

News image
Dwarka
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर द्वारका में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर द्वारका सेक्टर-18 स्थित श्री आवास कॉम्प्लेक्स में एक भव्य नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह आयो...

News image
Dwarka
गुरुग्राम में 20 फीट गहरे सीवर गड्ढे ने बढ़ाया खतरा, द्वारका एक्सप्रेसवे लिंक बना हादसों का हॉटस्पॉट

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाला एक अहम लिंक रोड इन दिनों गंभीर खतरे का कारण बन गया है। यहां सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरा सीवर गड्ढ...

News image
Dwarka
द्वारका में ई-रिक्शा चोरी गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन नाबालिग पकड़े गए

दिल्ली पुलिस ने राजधानी और आसपास के इलाकों में सक्रिय एक ई-रिक्शा चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही ग...

News image
Dwarka
द्वारका सेक्टर-16ए के आजाद नगर में मकान में लगी भीषण आग, किराना दुकान और दो वाहन जलकर राख

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-16ए स्थित आजाद नगर इलाके में सोमवार तड़के एक मकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ह...