द्वारका की सड़कों पर घूम रहे मवेशियों से बढ़ी लोगों की चिंता

Dwarka May 25, 2026 By Bharat Bhushan Malviya
News Image

द्वारका के कई सेक्टरों में सड़कों पर खुलेआम घूम रहे मवेशियों को लेकर स्थानीय निवासियों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। खासतौर पर सेक्टर-19 की सड़क पर सुबह के समय बड़ी संख्या में गाय और अन्य पशु देखे जा रहे हैं, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि सेक्टर-18 और सेक्टर-19 की सड़कों पर अक्सर मवेशियों के झुंड सड़क के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लेते हैं। इसके कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगानी पड़ती है या रास्ता बदलना पड़ता है। निवासियों के मुताबिक कई बार इससे हादसे होने की स्थिति भी बन जाती है।

Advertisement

एक निवासी ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम (MCD) में शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि सुबह के व्यस्त समय में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, जब स्कूल बसें, ऑफिस जाने वाले वाहन और अन्य यातायात सड़कों पर अधिक रहता है।

Advertisement

स्थानीय नागरिकों ने यह भी चिंता जताई कि सड़क पर घूम रहे मवेशी केवल वाहन चालकों के लिए ही नहीं, बल्कि पैदल चलने वालों, स्कूली बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी खतरा बन रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने और सड़कों से आवारा मवेशियों को हटाने की मांग की है।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Dwarka
प्रेरणा अपार्टमेंट के पास टूटी सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा, निवासियों ने जताई नाराजगी

द्वारका सेक्टर-10 के निवासियों ने प्रेरणा अपार्टमेंट के पास स्थित सर्विस रोड की बदहाल स्थिति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। आरोप है कि दिल्ली जल...

News image
Dwarka
क्लासिक अपार्टमेंट के निवासियों ने ट्रैफिक समस्याओं को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ की बैठक

क्लासिक अपार्टमेंट, सेक्टर-22, द्वारका की प्रबंध समिति और कई निवासियों ने क्षेत्र में बढ़ती यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी समस्याओं पर चर्चा के लि...

News image
Dwarka
दुर्गा सप्तशती फाउंडेशन द्वारा बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

दुर्गा सप्तशती फाउंडेशन द्वारा सेक्टर-19 द्वारका थाना की पुलिस अधिकारियों सुश्री पूनम एवं सुश्री कोमल के मार्गदर्शन में बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा (...

News image
Dwarka
हैप्पी होम अपार्टमेंट्स में संपत्ति कर संग्रहण शिविर का सफल आयोजन

नगर निगम दिल्ली (एमसीडी), नजफगढ़ जोन द्वारा हैप्पी होम अपार्टमेंट्स, सेक्टर-7, द्वारका के सहयोग से 1 जून 2026 को सोसाइटी के कम्युनिटी हॉल में संपत्...

News image
Dwarka
समाजसेवी रामेश्वर गर्ग ने जीवन के 98वें वर्ष में रखा कदम

वरिष्ठ समाजसेवी एवं स्वयंसेवक श्री रामेश्वर गर्ग ने अपने जीवन के 97 वर्ष पूर्ण कर 98वें वर्ष में प्रवेश किया। इस अवसर को विशेष बनाने के लिए उनके नि...

News image
Dwarka
विश्वास फाउंडेशन ध्यान मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु

द्वारका सेक्टर-13 स्थित विश्वास फाउंडेशन ध्यान मंदिर में 31 मई को एक भव्य और आध्यात्मिक भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आ...