सेक्टर-9 पॉकेट-1 आरडब्ल्यूए चुनाव संपन्न, कमांडेंट अशोक कुमार नाथ फिर बने अध्यक्ष

Dwarka May 25, 2026 By Santosh Pandit
News Image

द्वारका सेक्टर-9, पॉकेट-1 में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गए। यह चुनाव मई 2026 से मई 2028 कार्यकाल के लिए आयोजित किए गए थे। चुनाव में स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और करीब 75 प्रतिशत सदस्यों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

Advertisement

चुनाव में कमांडेंट अशोक कुमार नाथ (सेवानिवृत्त) लगातार नौवीं बार आरडब्ल्यूए अध्यक्ष चुने गए। उनकी लगातार जीत को क्षेत्र के निवासियों द्वारा उनके नेतृत्व और कार्यों पर जताए गए भरोसे के रूप में देखा जा रहा है। अन्य पदाधिकारियों में कमलेश कुमार मीणा को उपाध्यक्ष, ओ.पी. लखानी को महासचिव, मनीष कपूर को सचिव और सुधीर ममगैन को कोषाध्यक्ष चुना गया।

Advertisement

इसके अलावा ब्लॉक प्रतिनिधियों के रूप में सस्वती चौधरी, सरोज पांडेय, छम्मा और सुमन सौकिन को निर्वाचित किया गया। सभी प्रतिनिधि अध्यक्ष पैनल से जुड़े बताए गए हैं।

Advertisement

स्थानीय निवासियों ने उम्मीद जताई है कि नई टीम क्षेत्र में स्वच्छता, सुरक्षा, बेहतर नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम जारी रखेगी। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से पूरी होने पर लोगों ने संतोष जताया।

Advertisement

एक निवासी ने कहा कि कमांडेंट अशोक कुमार नाथ एक सक्रिय और अनुभवी नेता हैं, जो डीडीए पॉकेट के विकास और सुरक्षा को लेकर लगातार समर्पित रहे हैं।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Dwarka
प्रेरणा अपार्टमेंट के पास टूटी सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा, निवासियों ने जताई नाराजगी

द्वारका सेक्टर-10 के निवासियों ने प्रेरणा अपार्टमेंट के पास स्थित सर्विस रोड की बदहाल स्थिति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। आरोप है कि दिल्ली जल...

News image
Dwarka
क्लासिक अपार्टमेंट के निवासियों ने ट्रैफिक समस्याओं को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ की बैठक

क्लासिक अपार्टमेंट, सेक्टर-22, द्वारका की प्रबंध समिति और कई निवासियों ने क्षेत्र में बढ़ती यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी समस्याओं पर चर्चा के लि...

News image
Dwarka
दुर्गा सप्तशती फाउंडेशन द्वारा बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

दुर्गा सप्तशती फाउंडेशन द्वारा सेक्टर-19 द्वारका थाना की पुलिस अधिकारियों सुश्री पूनम एवं सुश्री कोमल के मार्गदर्शन में बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा (...

News image
Dwarka
हैप्पी होम अपार्टमेंट्स में संपत्ति कर संग्रहण शिविर का सफल आयोजन

नगर निगम दिल्ली (एमसीडी), नजफगढ़ जोन द्वारा हैप्पी होम अपार्टमेंट्स, सेक्टर-7, द्वारका के सहयोग से 1 जून 2026 को सोसाइटी के कम्युनिटी हॉल में संपत्...

News image
Dwarka
समाजसेवी रामेश्वर गर्ग ने जीवन के 98वें वर्ष में रखा कदम

वरिष्ठ समाजसेवी एवं स्वयंसेवक श्री रामेश्वर गर्ग ने अपने जीवन के 97 वर्ष पूर्ण कर 98वें वर्ष में प्रवेश किया। इस अवसर को विशेष बनाने के लिए उनके नि...

News image
Dwarka
विश्वास फाउंडेशन ध्यान मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु

द्वारका सेक्टर-13 स्थित विश्वास फाउंडेशन ध्यान मंदिर में 31 मई को एक भव्य और आध्यात्मिक भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आ...