Delhi Metro Phase V-B: पूर्वी दिल्ली को सौगात, शास्त्री पार्क से मयूर विहार तक नया मेट्रो रूट; कुल 8 स्टेशन होंगे

Technology May 10, 2026 By Bharat B. Malviya
News Image

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मेट्रो फेज V(B) के तहत शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज-III तक 13.20 किलोमीटर लंबे नए कॉरिडोर को मंजूरी दे दी। इस रूट पर कुल 8 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें 3 अंडरग्राउंड और 5 एलिवेटेड स्टेशन शामिल हैं। इस नई लाइन से पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

Advertisement

इस कॉरिडोर के प्रमुख स्टेशनों में शास्त्री पार्क, निमाण विहार, त्रिलोकपुरी, मयूर विहार फेज-III, न्यू कोंडली, पटपड़गंज, गीता कॉलोनी, गांधी नगर मार्केट और कैलाश नगर शामिल हैं। इस परियोजना से सेंट्रल दिल्ली से साउथ-ईस्ट दिल्ली की कनेक्टिविटी काफी मजबूत होने वाली है, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले हजारों लोगों को फायदा पहुंचेगा।

Advertisement

घनी आबादी वाले इलाकों को सीधे मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेगा

Advertisement

मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, यह नया कॉरिडोर पूर्वी दिल्ली के घनी आबादी वाले इलाकों को सीधे मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेगा, जिससे ट्रैफिक की समस्या में कमी आएगी और लोगों को तेज, आरामदायक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद दिल्ली मेट्रो नेटवर्क और अधिक विस्तारित हो जाएगा।

लाखों यात्रियों का बचेगा समय: रेखा गुप्ता

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि मेट्रो फेज V(B) के तहत शास्त्री पार्क से मयूर विहार फेज-III तक नया कॉरिडोर आ रहा है, ताकि पूर्वी दिल्ली के परिवारों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और रोज सफर करने वाले लाखों यात्रियों का समय बचे और सफर आसान बने। अब दिल्ली और तेज चलेगी, कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

AdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Technology
भारत ने किया एडवांस अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण, एक साथ कई टारगेट्स भेदने में सक्षम

Defence Research and Development Organisation ने भारत की सामरिक शक्ति को नई मजबूती देते हुए एडवांस अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। 8 मई 2026 क...

News image
Technology
हर 4.5 मिनट में डेटा शेयर करता स्मार्टफोन? जानिए कैसे बचें

स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन हाल ही में आई एक रिसर्च ने यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर चिंता बढ़ा दी है। आयरलैंड के Trin...