भारत के युवा स्क्वैश खिलाड़ी वीर चोटरानी ने जर्मनी में चल रहे हैम्बर्ग ओपन स्क्वैश टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने दूसरे दौर में मेजबान खिलाड़ी और आठवीं वरीयता प्राप्त राफेल कंद्रा को सीधे गेमों में हराकर बड़ा उलटफेर किया।

6

Veer Chotrani ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी और सिर्फ 30 मिनट में मुकाबला 11-8, 11-7, 11-7 से जीत लिया। विश्व रैंकिंग में 47वें नंबर पर मौजूद भारतीय खिलाड़ी की यह जीत टूर्नामेंट की बड़ी उपलब्धियों में गिनी जा रही है।

यह टूर्नामेंट पीएसए कांस्य स्तर का इवेंट है, जहां दुनिया भर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। वीर चोटरानी अब क्वार्टर फाइनल में उतरेंगे और उनसे आगे भी मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है।
हालांकि, भारत के बाकी खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगी। पांचवीं वरीयता प्राप्त Abhay Singh दूसरे दौर में इंग्लैंड के सैम टॉड से हार गए। अभय ने एक गेम जीता, लेकिन मुकाबला 9-11, 11-7, 4-11, 2-11 से गंवा दिया।
वहीं सातवीं वरीयता प्राप्त Ramit Tandon भी दूसरे राउंड से बाहर हो गए। उन्हें हंगरी के बालाज फार्कास ने 10-12, 11-4, 5-11, 9-11 से मात दी।
महिला वर्ग में भारत की अनुभवी स्टार Joshna Chinappa का सफर भी खत्म हो गया। उन्हें न्यूजीलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त जोएल किंग ने 11-9, 11-7, 9-11, 11-4 से हराया।
भारतीय स्क्वैश के लिए राहत की खबर यह रही कि वीर चोटरानी अब भी खिताब की दौड़ में बने हुए हैं और उनसे देश को बड़ी उम्मीदें हैं।