नेपाल चुनाव: बालेन शाह की पार्टी RSP 102 सीटों पर आगे, केपी ओली अपने गढ़ में 4000 वोटों से पीछे

International March 6, 2026 By Bharat B. Malviya
News Image

नेपाल में आम चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है। 138 सीटों से आए रुझानों के अनुसार Balen Shah की पार्टी Rastriya Swatantra Party (आरएसपी) ने एक सीट जीतने के साथ 102 सीटों पर बढ़त बना ली है।

Advertisement

यह पार्टी वर्ष 2022 में बनी थी और इस चुनाव में पारंपरिक दलों को कड़ी चुनौती देती नजर आ रही है।

Advertisement

वहीं Nepali Congress ने एक सीट जीत ली है और करीब 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दूसरी ओर Communist Party of Nepal (UML) भी 9 सीटों पर आगे चल रही है।

दिलचस्प बात यह है कि नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री KP Sharma Oli अपने ही गढ़ झापा-5 सीट पर करीब 4000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। ओली इससे पहले 2017 और 2022 में इसी सीट से चुनाव जीत चुके हैं।

नेपाल में पिछले साल सितंबर में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद यह चुनाव कराया गया है। गुरुवार को हुए मतदान में 60 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने वोट डाले।

चुनाव आयोग के अनुसार मतगणना में अभी कुछ दिन लग सकते हैं और कोशिश की जा रही है कि 9 मार्च तक सभी सीटों के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए जाएं।

AdvertisementAdvertisement

Related News