दिल्ली के प्रसाद नगर इलाके में संपत्ति विवाद के दौरान असम की एक महिला वकील से कथित मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, महिला एक पक्ष की ओर से वकील के रूप में पैरवी कर रही थीं। महिला ने आरोप लगाया कि उन्हें दिल्ली में ‘बाहरी’ होने के कारण निशाना बनाया गया और कथित तौर पर नस्लीय टिप्पणियां भी की गईं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला रोती हुई दिखाई दे रही हैं।
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज करने की कार्रवाई की है। वहीं, संपत्ति विवाद में शामिल दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद क्रॉस-FIR दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े आरोपों की पुष्टि की जा रही है।







