राम दरबार के दर्शन अब बिना विशेष पास, अयोध्या राम मंदिर में बदली व्यवस्था

Religious August 6, 2026 By Santosh Pandit
News Image

अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम दरबार के दर्शन की व्यवस्था में बदलाव किया है। अब भक्तों को राम दरबार के लिए अलग से विशेष पास बनवाने की आवश्यकता नहीं होगी। श्रद्धालु पहले सामान्य कतार के माध्यम से रामलला के दर्शन करेंगे और इसके बाद मंदिर की पहली मंजिल पर स्थित राम दरबार के दर्शन कर सकेंगे। नई व्यवस्था के तहत दर्शन के लिए किसी अतिरिक्त अनुमति की जरूरत नहीं होगी।

Advertisement

इसके साथ ही आरती दर्शन के लिए तत्काल पास जारी करने की व्यवस्था भी शुरू की गई है। श्रद्धालु बिड़ला धर्मशाला के सामने स्थित यात्री सुविधा केंद्र से सुबह 9 बजे से आधार कार्ड के जरिए पास बनवा सकेंगे। मंगला आरती और श्रृंगार आरती के पास एक दिन पहले, जबकि शयन आरती का पास उसी दिन जारी किया जाएगा। प्रतिदिन रामलला की आरती के लिए 45 और राम परिवार की आरती के लिए 15 पास निर्धारित किए गए हैं। ट्रस्ट के अनुसार फिलहाल पास की संख्या सीमित रखी गई है, जिसे जरूरत के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Religious
13 अगस्त से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत? बुध-शुक्र की शुभ स्थिति से धन और करियर में लाभ के संकेत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध को बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है, जबकि शुक्र को धन, ऐश्वर्य, प्रेम और सुख-सुविधाओं से जोड़ा जाता है। 1...

News image
Religious
मंगल का मिथुन राशि में गोचर, शनि की तीसरी दृष्टि से मिली मुक्ति; इन 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

रविवार को मंगल ने मिथुन राशि में प्रवेश कर लिया। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, मंगल के मिथुन राशि में गोचर के साथ ही वह शनि की तीसरी दृष्टि के प्र...

News image
Religious
29 जुलाई से बनेगा शुक्र-मंगल का केंद्र दृष्टि योग, इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता और धन लाभ के नए रास्ते

वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की चाल और उनकी पारस्परिक दृष्टि का प्रभाव व्यक्ति के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ता है। 29 जुलाई 2026 से शुक्र औ...

News image
Religious
2 अगस्त को मंगल करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता और धन लाभ के योग

वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के सेनापति मंगल साहस, ऊर्जा, पराक्रम और नेतृत्व क्षमता के कारक माने जाते हैं. पंचांग के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को मंगल...

News image
Religious
अगस्त 2026 में बदलेंगी ग्रहों की चाल, कई राजयोग बनाएंगे शुभ संयोग; जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष के अनुसार अगस्त 2026 का महीना कई महत्वपूर्ण ग्रह गोचर और शुभ राजयोगों के कारण विशेष माना जा रहा है। इस दौरान सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल अपनी...

News image
Religious
17 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य देव, इन 6 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए रास्ते

वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को मान-सम्मान, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सरकारी क्षेत्र और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। पंचांग के अनुसार, 17 अगस्...